फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों समेत नौ लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों समेत नौ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

तरनतारन। जिला पुलिस ने 2750 नशीली गोलियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि थाना भिखीविंड के एएसआई सुरिंदर कुमार और एएसआई दिलबाग सिंह ने पुलिस टीम समेत गश्त के दौरान पुल ड्रेन मोड़ सांडपुरा व टी प्वाइंट पूहला से मनमीत सिंह उर्फ गोरा और गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को काबू कर 1300 नशीली गोलियां बरामद की। इस तरह पुलिस ने गांव चूसलेवड़-बोपाराय पर गश्त के दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ मीतू व हरजिंदर कौर को 650 नशीली गोलियों समेत काबू किया। इसके अलावा पुलिस ने हरजीत सिंह व राजेश्वर सिंह को 320 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया। इस तरह कुलदीप सिंह से 145 नशीली गोलियां बरामद की। थाना श्री गोइंदवाल साहिब के एएसआई मनमोहन सिंह ने सतनाम सिंह उर्फ सत्तू को काबू कर 125 नशीली गोलियां बरामद की। थाना चोहला साहिब के एएसआई प्रेम सिंह ने दिलबाग सिंह को 210 नशीली गोलियों समेत काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें