ट्रक के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत
गुरदासपुर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जागोवाल बेट के पास रविवार सुबह बाइक सवार बुजुर्ग को ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्ण सिंह निवासी गांव राजूबेला के तौर पर हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गांव राजूबेला निवासी मनजीत सिंह रविवार सुबह अपने पिता पूर्ण सिंह के साथ गुरुद्वारा में माथा टेककर अपने गांव लौट रहा था। जागोवाल बेट के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से पूर्ण सिंह नीचे गिर गया। ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने चालक कश्मीर सिंह को हिरासत में लेकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।