तरनतारन। बीओपी कालिया के पास मंगलवार को 9 एमएम 194 कारतूस मिले थे। इस संबंध में थाना खेमकरण की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मेड इन जकार्ता सहित स्टार गोल्ड की मोहर वाले यह कारतूस प्लास्टिक के लिफाफे में थे। सीमा पर तैनात बीएसएफ की 14वीं बटालियन के जवानों ने यह कारतूस बरामद कर खेमकरण पुलिस को सौंपे। बीएसएफ के अधिकारी कर्मपाल सिंह के बयान पर थाना खेमकरण की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई बिक्रम सिंह ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है।