फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ में कोचिंग ले रहे युवती का अपहरण करने की कौशिश ,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। थाना सिटी पुलिस ने शुभम इंक्लेव के पास से एक नौजवान के खिलाफ साथ पढ़ती लड़की को अगवा करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है। यह मामला परमिंदर कुमार निवासी पनियाड़ के खिलाफ दर्ज हुआ है। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी परमिंदर सिंह आइलट्स की कोचिंग ले रहा हैं और उसके साथ ही एक लड़की भी यह कोर्स कर रही हैं। वीरवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब पीड़ित लड़की एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर से आ रही थी। रास्ते में परमिंदर कुमार कार में सवार होकर आया। उसने कार रोकी और लड़की को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने और शोर मचाने पर वह सफल नहीं हो सका। माहौल बिगड़ता देख कर वह भाग निकला। बाद में पीड़ित लड़की और उसके पारिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना पुुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें