फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका की अश्लील फोटो उसके ससुराल भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की अश्लील फोटो उसके ससुराल भेजी
विज्ञापन

गांव के विभिन्न स्थानों पर फोटो चिपका बदनाम करने का किया प्रयास
पति को परेशान करने के मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। विवाहित की अश्लील फोटो उसके ससुराल में भेजकर पति को परेशान करने के मामले में थाना धारीवाल की पुलिस ने एक युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र साधा सिंह निवासी सलाहपुर अपने आप को कुंवारा बताकर उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जबकि कुलदीप शादीशुदा था। जो अब कनाडा (विदेश) में रहता है। जब उसे कुलदीप के शादीशुदा होने का पता चला तो उसने कुलदीप से मुंह मोड़ लिया और उसका साथ छोड़ दिया। इसके बाद उसकी अभिभावकों ने शादी कर दी। लेकिन अब कुलदीप सिंह फोन करके उसके पति को धमकियां दे रहा है। वहीं कुलदीप के साथी सकत्तर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी बल्ल, गुरसाहिब सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी देवीदासपुर ने कुलदीप के कहने पर उसकी कुलदीप के साथ खींची गई अश्लील फोटो को उसके ससुराल में भेजी और गांव के विभिन्न स्थानों पर लगाकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया है। इंस्पेक्टर अंजू बाला ने बताया कि पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापा मार रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें