गुरदासपुर। पति से बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने वाली महिला के खिलाफ थाना तिब्बड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी कोटली मोहियां ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले राजनजीत पुत्री मक्खन मसीहब निवासी अमीपुर के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी अक्सर ही उसके साथ झगड़ती रहती थी। उसने अब उससे बिना तलाक लिए गांव बब्बेहाली के निवासी साजन पुत्र गुलाम मसीह के साथ शादी कर ली है। राजनजीत ने पहले विवाह व बच्चों को छुपाकर दूसरी शादी करके अदालत व अफसरों से धोखा किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर पत्नी राजनजीत और उसके नए पति साजन मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।