फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध माईनिंग करने पर पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। अवैध माइनिंग करने के मामले में थाना दोरांगला की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि अड्डा गाहलड़ी के पास पुलिस टीम की ओर से गश्त की जा रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव नौशहरा की जमीन में ट्रैक्टर ट्रालियों व मिट्टी खोदने वाली मशीन से मिट्टी की खुदाई करके अवैध माइनिंग की जा रही है। इसके आधार पर पुलिस टीम की ओर से जब मौके पर जाकर देखा तो पलविंदर सिंह, मलूक सिंह निवासी हकीमपुर, बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह निवासी गंजी, सरवन सिंह निवासी गाहलड़ी, हरदीप सिंह निवासी नौशहरा दोरांगला मशीन के माध्यम से माइनिंग कर रहे थे। पुलिस ने मौके से ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरदीप सिंह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम की ओर से ट्रैक्टर-ट्राली व मशीन भी कब्जे में ले ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें