फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मंगता सिंह निवासी भैणी मिया खां ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब बाग वाला में बतौर ग्रंथी सेवा निभा रहा है। वह 9 जून को रोजाना की तरह पाठ करके गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे को ताले लगाकर अपने घर चला गया था। अगले दिन जब सुबह 5 बजे वह पाठ करने के लिए आया तो गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो गोलक गायब थी। गोलक में 6 हजार रुपये थे। इसके अलावा साथ वाले कमरे में अलमारी में चढ़ावे करीब 10 हजार रुपये गायब थे। एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि ग्रंथी मंगता सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें