फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गुरूद्वारा साहिब की गोलक को उठाकर खेतों में ले गए, खेतों में पहुंच कर नकदी निकाल कर गोलक वहीं छोड गये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिब की गोलक खेतों में ले जाकर की खाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। उधनवाल के गुरुद्वारा थड़ा साहिब के ताले तोड़कर चोर पूरी गोलक ही उठाकर ले गए, जिसे खेतों में जाकर चोरों ने खोला और नकदी निकाल ली। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इस संबंध में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की ग्रंथी बीबी रणजीत कौर जब सोमवार सुबह प्रकाश करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में आई तो उसने देखा कि गुरुद्वारा साहिब की गोलक अपनी जगह पर नहीं थी। तभी उसने तुरंत गुरुद्वारा कमेटी मेंबरों को सूचित किया। जिसके बाद उधनवाल चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। चौकी इंचार्ज हरजिंदर और थाना घुमान के एसएचओ हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ जायजा लेने के लिए पहुंचे। इसके बाद पता चला कि गोलक पास ही में खेतों में खुली पड़ी है। जाकर देखा तो गोलक में से नकदी गायब थी। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया है। कमेटी मेंबरों ने बताया कि गोलक में करीब 60-70 हजार की नकदी थी। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस गुरुद्वारा साहिब के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

फोटो-10जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- खेतों से मिली गुरूद्वारा साहिब की गोलक को दिखाते हुये गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें