फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को रास्ते में घेर कर हमला करने वाले चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। दंपति को रास्ते में घेरकर हमला करके घायल करने के मामले में थाना तिब्बड़ की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी भुल्लेचक्क ने बताया कि उनकी घरेलू जमीन के बंटवारे का केस तहसील गुरदासपुर में चल रहा है। उसका बड़ा भाई लखविंदर सिंह और भतीजों ने जमीन की निशानदेही संबंधी तहसीलदार गुरदासपुर को शिकायत दी थी। जिस संबंधी कानूनगो सुखविंदर सिंह की ओर से 4 जून को जमीन के बंटवारे वाली जगह पर उनको बुलाया गया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी जसबीर कौर के साथ मौके पर पहुंचा। कानूनगो से कहा कि इस जमीन का केस अदालत में चल रहा है। कानूनगो को केस के कागज दिखाए गए तो कहा कि इस जमीन की निशानदेही नहीं हो सकती और उनको वहां से जाने के लिए बोल दिया। वह जब अपनी पत्नी के साथ अपने घर जा रहा था तो सतविंदर कौर पत्नी लखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र करतार सिंह, कुलविंदर सिंह, दविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने उनको रास्ते में घेरकर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई महिंदर पाल ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें