गुरदासपुर। पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में थाना दीनानगर की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित गुलजार सिंह पुत्र रछपाल सिंह वासी गांव खरल ने बताया कि उनका चाचा जसबीर सिंह व गुरमीत सिंह गली में शराब पीकर गाली गलौच करता है। उन्होंने रोका तो उन्होंने तेजधार हथियारों से उनपर हमला कर दिया। वह उनसे जमीन के रास्ते को लेकर काफी से रंजिश रखते हैं। यही कारण है कि उन्होंने जानबूझ कर उनसे झगड़ा करके उन्हें घायल किया है। इस संबंधी पुलिस को शिकायत कर दी गई है। एएसआई वरिंदर पाल ने बताया कि पीड़ित के बयान कलमबद्ध करने के बाद आरोपी जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह, निर्मल कौर वासी गांव खरल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।