स्कूटी सवार को टक्कर मारने पर कार चालक पर मामला दर्ज
गुरदासपुर। स्कूटी सवार को टक्कर मारने के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना काहनूवान की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में बलविंदर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गांव भुलेचक ने बताया कि वह अपनी स्कूटी पर गांव तुगलवाल से अपने गांव भुल्लेचक जा रहा था। जब वह गांव वड़ैच के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते हुए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गया। जबकि कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंधी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।