फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बेटी से शराब पीने के लिये पैसे न मिले तो कलयुगी पिता ने बेटी को कुलहाड़ी मार कर जान से मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से शराब के लिए पैसे न मिले तो पिता ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
विज्ञापन

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या मामला दर्ज, आरोपी फरार
15 साल की नाबालिग बेटी नौंवी कक्षा की छात्रा थी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पिता ने बेटी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे जब बेटी से कोई पैसा न मिला तो गुस्से में पिता ने 15 साल की नाबालिग बेटी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी। नाबालिग लड़की गांव वीलातेजा के एक स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा थी। पिता के इस जालिमाना हरकत से पूरे गांव वीला तेजा में सनसनी फैली है। वहीं थाना फतेगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी मनजीत कौर ने पुलिस को बताया है कि उसका पति कुलदीप सिंह निवासी गांव वीलातेजा शराब का आदी है और अकसर शराब पीने के बाद वह उससे मारपीट करता था। इसके अलावा वह शराब पीने के लिये उससे पैसों की मांग करता था। शनिवार की रात को भी उसका पति कुलदीप सिंह शराब के लिए उससे पैसे की मांग करने लगा। जब उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसकी पिटाई करने लगा। इसके बाद वह डरकर हुई कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा ली। इसी दौरान उसकी बेटी हर्शदीप कौर बेड पर बैठ कर स्कूल का काम कर रही थी। इसके बाद उसका पति कुलदीप सिंह उसकी बेटी हर्षदीप कौर से पैसों की मांग करने लगा। उसकी बेटी के पास पैसे नहीं थे तो वह देती कहां से। इसी दौरान कुलदीप सिंह बेटी हर्षदीप कौर से गाली गलौज करने लगा और डंडे से पीटने लगा। तभी गुस्से में कुलदीप सिंह ने नजदीक पड़ी एक कुल्हाड़ी पकड़ी और बेटी हर्षदीप कौर की गर्दन पर वार कर दिया जिससे बेटी हर्षदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मां मनजीत कौर ने आगे बताया जब उसने कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाया तो कुलदीप सिंह उनको गाली गलौज करता हुआ मौके पर से फरार हो गया। एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां हरजीत सिंह ने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है मगर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें