विदेश भेजने के नाम पर सात लाख ठगे
तरनतारन। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी तरनतारन में सतिंदर कौर पुत्री प्रीतम सिंह वासी गली जनता पैलेस तरनतारन वाली ने शिकायत दर्ज करवाई कि लवप्रीत सिंह वासी बाठ व हरविंदरपाल सिंह वासी लुधियाना ने उसको स्पेन भेजने का झांसा देकर उससे साढ़े 7 लाख रुपये लिए। इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा न ही पैसे लौटाए। एएसआई अमरीक सिंह ने मामले की जांच के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।