फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में ट्रेवल एजेंट पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी ट्रेवल एजेंट पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह वासी डेरा बाबा नानक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने बेटे गुुरप्रीत सिंह को दुबई भेजने के लिए ट्रेवल एजेंट हरपाल सिंह वासी गांव दुलोनंगल हाल वासी दुबई को पांच लाख 50 हजार रुपये दिए थे। दोनों में सौदा हुआ था कि हरपाल सिंह गुरप्रीत सिंह को दुबई में नौकरी दिलवायेगा और वहां से उसको ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर भी देगा। इसके बाद एजेंट ने उसके बेटे को दुबई तो भेज दिया मगर वहां न तो उसके बेटे को नौकरी दिलवाई, न ही उसके बेटे को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर दिया। अब वह उनके पैसे भी वापस नहीं कर रहा। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत की पड़ताल डीएसपी डेरा बाबा नानक ने की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर आरोपी ट्रेवल एजेंट हरपाल सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें