फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूड़की से नशीले इंजेक्शन लेकर पठानकोट पहुंचे युवक को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से मिले नशे के इंजेक्शन, न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
रुड़की से नशे के इंजेक्शन लेकर पठानकोट आए युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान विक्रम सिंह निवासी मकसूदा जालंधर के रूप में हुई है। जीआरपी थाना पठानकोट के एडिशनल एसएचओ विमल कुमार ने बताया कि एएसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई हरजीत सिंह और हवलदार हरिंद्र सिंह प्लेटफार्म नंबर-3 पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जब वह पार्सल घर के पास पहुंचे तो आरोपी की हरकतों को देखकर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने उसके बैग चेक किए तो उसके अंदर पॉलीथिन का लिफाफा था। उसमें 22 नशे के इंजेक्शन छिपाकर रखे गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह इंजेक्शन वह रुड़की से किसी अंजान व्यक्ति से लेकर आया है। इनका वह खुद भी सेवन करता है। पठानकोट पहुंचने के बाद उसे जालंधर जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें