फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में भगोड़े चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। मोेहाली के फेज नंबर 7 निवासी कुलविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने एक टेंपो ट्रेवल को खरीदा था। 12 अक्तूबर 2015 को उक्त टेंपो ट्रेवल का सौदा बुंगल बधानी निवासी दीपक कुमार के साथ साढ़े 7 लाख में हुआ था। उसकी ओर से दिए गए पैसों के चैक खाते में लगाने पर वह बाउंस हो गया। यही नहीं उसने उसे बिना पूरे पैसे दिए गाड़ी पर लोन भी ले लिया था। इसके तहत एसने पुलिस को शिकायत की। जांच के बाद उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो में 17 मई 2016 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। इसके बाद से आरोपी दीपक भगोड़ा हो गया। एसएचओ रविंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई राम लाल और उनकी टीम की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें