‘पटवारी पर हमला करने वालों पर हो कार्रवाई’
पठानकोट। द रेवेन्यू पटवार यूनियन के समूह सदस्यों ने डिवीजन नंबर दो में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सैली रोड पर एक प्लांट की निशानदेही करने गए पटवारी सनम और गिरदौर ओम प्रकाश की ओर से उनके साथ कुछ लोगों की ओर से की गई धक्का मुक्की व हमला करने के विरोध शिकायत दी। पटवारी सनम और गिरदौर ओम प्रकाश ने बताया कि किसी के 8 मरले प्लॉट के निवेदन पर वह निशानदेही करने के लिए पहुंचे थे। कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनके कागजात से भरा बैग छीन लिया और मोबाइल तोड़ लिया। डिवीजन नंबर दो में पहुंचे समूह यूनियन के सदस्यों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं आरोपियों ने बताया कि कानूनन यदि कोई पटवारी जमीन की निशानदेही करने जाता है तो उसके साथ लगते प्लॉट या घर के मालिकों को सूचित करता है, लेकिन वह लोग उनकी गैर हाजिरी में वहां पर पहुंच गये और जमीन की निशानदेही शुरू कर दी। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए इस संबंध में डिवीजन नंबर दो में शिकायत भी की। उन्होंने कहा कि उक्त पटवारी की ओर से उनके खिलाफ थाने में की गई शिकायत झूठी है और इसका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है।
फोटो 2, रोष जताते हुए पटवार यूनियन के सदस्य।