फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दिन के समय ही एक घर से 13000 रूपये उड़ाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने घर से नकदी, जेवर उड़ाए
विज्ञापन

दीनानगर (गुरदासपुर)। कृष्णा एनक्लेव दीनानगर चोरों ने दिनदहाड़े घर से नकदी और जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने घटना की सूचना दीनानगर पुलिस को दी है। पुलिस को दी गई शिकायत किशोर कुमार ने बताया वह और उसकी पत्नी प्रवेश कुमारी ने बताया कि दोनों सरकारी कर्मचारी हैं। वह ड्यूटी पर गए थे। उनका बेटा घर पर ही था दोपहर के समय उनका बेटा अपने मित्र की शादी में शामिल होने के लिए चला गया। प्रवेश कुमारी ने बताया कि जब वह ढाई बजे ड्यूटी करके घर वापिस आई। घर का मेन गेट खोलकर अंदर गई तो अंदर के दरवाजे टूटे थे और सारा सामान बिखरा पढ़ा था। जब उसने सामान की चेकिंग की तो 13000 रूपये की नक्दी, कुछ चांदी के गहने और देवी देवताओं के आगे चढ़ाई गई नकदी गायब थी। घटना की सूचना दीनानगर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें