फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी,तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी, तीन पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
पुलिस थाना किला लाल सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों ही आरोपी ट्रेवल एजेंट पुलिस की गिरफत से बाहर है। थाना किला लाल सिंह के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में रंजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी गांव संघेडा ने बताया है कि आरोपी मनीष कुमार, उसकी पत्नी आशा रानी औैर योगराज तीनों ही वासी गोबिंदगढ़ को उसको कनाडा भेजने के लिए 12 लाख रुपये दिए थे। कुछ समय के गुजर जाने के बाद न तो उक्त तीनों आरोपियों ने उसको विदेश भेजा औैर न ही उसके पैैसे वापिस किए। एएसआई पलविंदर सिंह ने आगे बताया कि इन आरोपों की पड़ताल एसएचओे थाना किला लाल सिंह ने की तो आरोप ठीक पाये गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर उक्त तीनों आरोपियों मनीष कुमार, आशा रानी औैर योगराज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें