फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पर इंडिका कार सवारों ने चलाई गोलियां, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच पर कार सवारों ने चलाईं गोलियां, केस
विज्ञापन

तरनतारन। थाना झब्बाल पुलिस ने गांव चीमा कलां के सरपंच पर गोलियां चलाने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि हमले में सरपंच बाल-बाल बच गए। गांव चीमा कलां के सरपंच मुनीश कुमार चीमा अपनी इनोवा गाड़ी में सवार होकर गांव सोहल सेे झब्बाल जा रहे था। इस दौरान सामने से आकर इंडिका कार रुकी। इसके चालक गगनदीप शर्मा उर्फ गगन निवासी झब्बाल ने मोनू चीमा के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपी ने 12 बोर की राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। मोनू चीमा ने जमीन पर बैठकर मुश्किल से जान बचाई। मामले का पता चलते ही एएसआई हर्षा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरपंच मोनू चीमा के बयान पर गगनदीप शर्मा और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें