एईटीसी ने की रेड, 2 शराब ठेकों का रिकॉर्ड जब्त
पठानकोट। बुधवार दोपहर एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट की एडिशनल कमिश्नर सहित विभाग के अधिकारियों ने शहर के 2 शराब ठेकों पर रेड की। इस दौरान उन्होंने ठेकों के स्टॉक और उनके रिकॉर्ड का मिलान किया। अधिकारियों में ईटीओ कंवल नयन शर्मा, एक्साइज इंस्पेक्टर हरविन्द्र सिंह भी शामिल थे। ईटीओ कंवल नयन शर्मा ने बताया कि रॉबिन वाइन्स, संगम इंटरप्राइजिस ठेकों का रिकार्ड जब्त किया गया है। बताया कि इसके बाद दफ्तर के रिकॉर्ड से इसका मिलान किया जाएगा, अगर रिकार्ड और स्टाक में अंत पाया गया तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एईटीशसी अनीता गुलेरिया ने बताया कि जिला में कोड ऑफ कंडक्ट लगा है, ठेकों पर तय सीमा से अधिक स्टाक रखना भी कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने बताया कि इस दौरान रिकार्ड जब्त किया गया है और स्टाक भी चेक किया गया है, अंतर पाए जाने पर पेनल्टी लगाई जाएगी।