हमला करने के तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
गुरदासपुर। रंजिश में तेजधार हथियारों से हमला करने वाले पिता सहित उसके दोनों बेटे के खिलाफ धारा 324, 323, 34 आईपीसी तहत पुराना शाला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस स्टेशन पुराना शाला में तैनात एएसआई सलिंद्र सिंह ने बताया कि निपुन दत्ता पुत्र चमन लाल दत्ता निवासी तालिबपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी माता की दवाई लेकर मोटर साइकिल पर अपने घर आ रहा था कि रात्रि 8:15 बजे उस पर सूरज पुत्र अनिल दत्ता, सिद्धार्थ पुत्र अनिल कुमार, अनिल कुमार पुत्र चिरंजी लाल निवासी तालिबपुर ने उसे रोककर मारपीट की और तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।