फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में रखा लाइसेंसी रिवालवर और 20 कारतूस चोरों ने उडाये

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से दो बैग चोरी, केस
विज्ञापन

बटाला। चोर एक इंडिगो कार में रखे दो बैगों से जरूरी कागजात और लाइसेंसी पिस्तौल समेत कारतूस चुरा ले गए। पुलिस थाना सेखवां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई दीदार ने सिंह ने बताया कि काबल सिंह वासी गांव भिट्टे विंड चीमा हाल वासी लुधियाना ने पुलिस को बताया कि वह नहर विभाग में नौकरी करते हैं। लुधियाना में उनका एक रिहाइशी मकान हैैै। वह गांव भिट्टे विंड चीमा में माता-पिता को मिलने आए थे। वह अपनी कार खड़ी कर अंदर चले गए। जब कुछ समय के बाद बाहर आए तो उनकी गाड़ी में रखे दोनों बैग गायब थे। काबल के अनुसार उनके एक बैग में कपड़े, इनकम टैक्स की रिटर्न, बैंक की कापियां और अन्य जरूरी कागजात थे। दूसरे बैग में उसका एक लाइसेंसी रिवाल्वर और 20 कारतूस थे, जो गायब थे। एसएसआई दीदार सिंह ने बताया कि काबल सिंह के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें