फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख 35 हजार ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
24 लाख की ठगी में दंपति नामजद
विज्ञापन

धारीवाल। थाना धारीवाल पुलिसनेशिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख 35 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता बटाला के खजूरी गेट निवासी प्रथमा पुत्री पूर्ण चंद ने एसएसपी को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि गांव जफरवाल फिलहाल निवासी धारीवाल कमलजीत कौर और उसके पति रछपाल सिंह ने उसे शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था। इसके बाद उसने शिवानी व शरूती को भी शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के लिए दंपति से मिला दिया। कमलजीत कौर व रछपाल सिंह ने उन तीनों को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर उनसे 24 लाख 35 हजार रुपये ले लिए और नौकरी नहीं दिलाई। थाना धारीवाल के एसएचओ अमनदीप सिंह एसएसपी के आदेश पर जांच की। जांच में आरोप सही मिलने पर दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें