दो ग्राम हेरोइन सहित एक काबू
गुरदासपुर। थाना सदर की पुलिस ने एक व्यक्ति को 2 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जिस पर एनडीपीसी एक्ट के तहत थाना सदर गुरदासपुर में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार ने बताया कि एएसआई अवतार सिंह को सूचना मिली की एक व्यक्ति जौड़ा छत्तरां में नशा बेचने का काम कर रहा है। जिसके बाद एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित निगरानी रखनी शुरु कर दी। इस दौरान सांसीया मुहल्ले में मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा तो उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उससे दो ग्राम हेरोईन बरामद की। जिसकी पहचान विशाल उर्फ भूडी निवासी पनियाड़ के रूप में हुई।