फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया- पिता ही निकला अपने बेटे का हत्यारा,आरोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


पिता ही निकला बेटे की हत्या का आरोपी
बेटा नशे में आरोपी और अपनी पत्नी से करता था झगड़ा, इसलिए की हत्या
पिता बीएसएफ का पूर्व सैनिक, आरोपी को कोर्ट में पेश किया, पांच दिन का मिला रिमांड
शव को खुर्द-बुर्द करने में मृतक का साला भी था शामिल, आरोपी साला फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस ने पांच फरवरी को हुए मर्डर को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मृतक के पिता को ही मामले में गिरफ्तार किया है, बेटे की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण है कि मृतक शराब के नशे में अपनी पत्नी और पिता से बार-बार झगड़ा करता था। पुलिस ने मृतक युवक के साले को भी हत्या में नामजद किया है, जो फरार है। वहीं आरोपी पिता बीएसएफ का पूर्व फौजी बताया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। शुक्रवार को एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कत्ल के बारे में बताया कि पांच फरवरी को एक टूरिस्ट ड्राइवर का शव, जिस पर हथियारों के निशान थे और लहूलुहान हालत में गांव तलवंडी झूंगला के रेलवे ट्रैक के पास मिला था। शव के पास ही चालक की इनोवा गाड़ी भी बरामद हुई थी। मरने वाले युवक की पहचान मनजिंदर सिंह (28) कलगीधर कॉलोनी बटाला के रूप हुई थी। कादियां पुलिस ने इस संबंध में मनजिंदर के पिता जोगिंदर सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया था। एसएसपी ने बताया कि पिता का यह कहना कि उसके बेटे के साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी, इस केस को किसी ओर तरफ ले जाता था। एसएसपी ने आगे बताया कि कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए एक एसआईटी बनाई गई, जिसमें उप कप्तान बटाला विपिन चौधरी, डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर वरिंदरप्रीत सिंह और एसएचओ सुदेश कुमार शर्मा शामिल थे। टीम ने टेक्निकल ढंग इस केस की तफ्तीश को कत्ल की कड़ी सीधा मृतक के पिता से जुड़ी। टीम ने आरोपी जोगिंदर सिंह से पूछताछ की तो आखिरकार तफ्तीश के दौरान आरोपी पिता जोगिंदर ने स्वीकार कर लिया कि उसने ही अपने बेटे की हत्या की है। एसएसपी ने बताया कि जोगिंदर सिंह ने बताया है कि उसका बेटा मनजिंदर सिंह शराब पीने का आदी था और अकसर शराब पीकर उससे और अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। उस दिन भी उसका बेटा उससे झगड़ने लगा तो गुस्से में आकर उसने अपने बेटे पर हथियारों से वार कर दिया। आरोपी पिता जोगिंदर सिंह नेमाना है कि उसने अपने बेटे का कत्ल घर में ही किया था। कत्ल के बाद उसने मनजिंदर सिंह के साले सतनाम सिंह निवासी छेहरटा अमृतसर को बुलाकर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए मनजिंदर सिंह के शव को इनोवा गाड़ी में रखकर गांव तलवंडी झूंगला के रेलवे लाइन के पास फेंक कर घर आ गए थे। शव फेंकने के बाद पिता ने पुलिस को झूठी कहानी सुना दी। एसएसपी ने आगे बताया कि इस कत्ल के मामले में मृतक मनजिंदर सिंह के साले सतनाम सिंह को भी नामजद कर उसे गिरफ्तार करने के लिये छापामारी की जा रही है। जल्द ही दूसरा आरोपी सतनाम सिंह भी पुलिस हिरासत में होगा


फोटो- 08जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्टन- बटाला कोर्ट आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने जाती हुई बटाला पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें