ढाई लाख की शराब चोरी में 3 पर मामला दर्ज
पठानकोट। दौलतपुर निवासी के सरना स्थित शराब ठेके से 2.53 लाख की शराब चोरी मामले में 3 लोगों पर घटना के अढ़ाई महीने बाद मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दौलतपुर निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमएस बलजीत सिंह फर्म का मालिक है। उसने सरना स्टेशन के पास शराब के ठेके पर नरोट मेहरा निवासी रजिंद्रपाल को करीब 5 महीने पहले सेल्समैन रखा था। अगस्त में सेल्समैन रोजाना की तरह रात 11 बजे ठेका बंद कर अपने घर चला गया। देर रात को तीन लोगों ने ठेका का ताला तोड़कर अंदर से साढे़ 26 पेटियां अंग्रेजी शराब चोरी कर लीं। इस शराब की कीमत 2 लाख 53 हजार बनती है।