दुबई भेजने के नाम पर सवा दो लाख की ठगी
पुलिस ने ट्रेवल एजेंट के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। विदेश जाने के नाम पर दो लाख दस हजार की ठगी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही के एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में दिलबाग सिंह निवासी गांव शाहशमस ने बताया कि वह अपने बेटे हरपाल सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान वह ट्रेवल एजेंट निशान सिंह निवासी हरचोवाल के संपर्क में आ गया। आरोपी के बहलाने पर उसने आरोपी एजेंट को अपने बेटे हरपाल सिंह को दुबई भेजने के लिए दो लाख 10 हजार रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी एजेंट ने न ही हरपाल सिंह को दुबई भेजा औैर न ही उनके पैसे लौटाए। एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी निशान सिंह के खिलाफ थाना कोटली सूरत मल्ही में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।