विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे
गुरदासपुर। विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 39 हजार 560 रुपये की ठगी मारने वाले दो लोगों के विरुद्ध पुलिस स्टेशन सिटी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस स्टेशन सिटी इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि वरुण चौहान पुत्र सुरिंद्र चौहान निवासी नगर सुधार ट्रस्ट कालोनी गुरदासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गैरी मार्च डिप्लोमेट बरिस्ट एंबेसी न्यू दिल्ली व सुशील खट्टड निवासी न्यू दिल्ली के साथ उसकी नेट पर जान पहचान हुई और उक्त लोगों ने उसे विदेश ले जाकर नौकरी दिलाने के लिए पैसों की मांग की, जिस पर उसने करीब 3 लाख 39 हजार 560 रुपये इन लोगों को दिए। लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 66, 66 डी तहत मामला दर्ज कर लिया है।