फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असला लाइसेंसों में हेराफेरी कर

विज्ञापन
विज्ञापन
असला लाइसेंसों में हेराफेरी कर 80 हजार ठगे, केस
विज्ञापन

तरनतारन। कस्बा बासरके निवासी एक युवक की ओर से असला लाइसेंसों में हेराफेरी कर 80 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव शहबाजपुर निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि अमृतसर के गांव बासरके (संन साहिब) निवासी मनदीप सिंह ने उसके लाइसेंस पर असला चढ़वाने लिए 10 हजार रुपये लिए और असला लाइसेंस पर फर्जी मोहर लगा दी। आरोपी ने कश्मीर सिंह के बेटे बलजिंदर सिंह से 70 हजार रुपये अलग से लिए और लाइसेंस पर फर्जी मोहर लगा दी। इस दौरान कश्मीर सिंह ने जब असला ब्रांच से संपर्क किया तो पता चला कि लाइसेंसों पर लगाई गई मोहरें फर्जी हैं। इनका डीसी कार्यालय में कोई रिकॉर्ड नहीं है। कश्मीर सिंह ने इस संबंध में 8 नवंबर 2017 को शिकायत नंबर 2264 दी। इसकी जांच के बाद थाना सदर में मनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें