फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में बकरियों के गुजरने पर जताया ऐतराज, फायरिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गली में बकरियों के गुजरने पर की फायरिंग
विज्ञापन

-पुलिस ने दो भाईयों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गली में बकरियों के गुजरने पर ऐतराज जताते हुए एक पक्ष के कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके अलावा बकरियों के मालिक को धमकियां भी दीं। पुलिस थाना डेरा बाबा नानक ने दो आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों ही नामजद आरोपी फरार हैं। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव अबदाल के रहने वाले जग्गा रोजाना अपनी बकरियां लेकर गांव की गली से गुजरता था। जैसे ही जग्गा और उसका चाचा अपनी बकरियां लेकर गली से गुजर रहा था तो आरोपी हरजिंदर और जर्मन दोनों वासी अबदाल उनपर भड़क उठे और कहने लगे कि वह इस गली से अपनी बकरियां न ले जाया करे। इसी बात को लेकर दोनों ही पक्षों में तकरार हो गया और विवाद के चलते उक्त दोनों आरोपी उनको गालियां निकालने लगे। इसके बाद आरोपी हरजिंदर सिंह ने पिस्तौल निकालकर उनको डराने के लिए हवाई फायर किये और बाद में फरार हो गये। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि डेरा बाबा नानक की पुलिस ने जग्गा के बयानों पर आरोपी हरजिंदर और जर्मन के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें