चोरी की मोटरसाइकिल समेत धरा गया
गुरदासपुर। सीआईए स्टाफ ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना कलानौर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान सचप्रीत सिंह उर्फ सच्च निवासी गांव पकीवां (कलानौर) के तौर पर हुई है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार ने बताया कि एएसआई गुरदर्शन सिंह व एएसआई प्रदीप कुमार ने रुडियाणा मोड़ डेरा बाबा नानक रोड पर नाका लगाकर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर उसके दस्तावेज दिखाने को कहा। इस पर चालक सचप्रीत कोई उचित जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। सचप्रीत को पकड़ कर कलानौर में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गये व्यक्ति से पता चला कि उसने दो और मोटरसाइकिल चोरी की है, जोकि उसने छिपा कर रखी हुई हैं। उनको जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।