रंजिश में युवक को पीटा, जख्मी
अमृतसर। मजीठा विधानसभा क्षेत्र में स्थित गांव हमजा में पुरानी रंजिश में हथियारों से लैस चार बदमाशों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोपियों ने उसे लोहे की रॉड मारकर जख्मी कर दिया। जब युवक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा तो एक बदमाश ने उस पर तीन गोलियां चलाईं। इसमें वह बाल-बाल बच गया। आवाजें सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने बदमाशों को ललकारा तो वह भाग निकले। जख्मी युवक गोल्डी को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार गांव में बनाए अपने नए घर को गोल्डी पानी लगा रहा था जब बदमाशों ने उसपर हमला किया। गोल्डी के पिता ने बताया कि गांव के एक युवक के साथ गोल्डी की रंजिश है। उसी ने गोल्डी पर हमला करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।