फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहित को तंग परेशान करने वाले पति, सास व ससुर के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के मामले में पति, सास व ससुर के विरुद्ध मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। तीन वर्ष पूर्व विवाहित महिला को दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करने वाले पति, सास व ससुर के विरुद्ध पुलिस स्टेशन काहनूवान में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता अंजना कुमारी पुत्री लेट अजय कुमार निवासी ठाकुर द्वारा मंदिर वाली गली काहनूवान ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका विवाह 8 फरवरी 15 को राकेश कुमार पुत्र खरेती लाल निवासी चंडीगढ़ के साथ हुआ था और विवाह के बाद उसका पति, ससुर व सास प्रभा कुमारी उसे दहेज में 5 लाख रुपये की मांग को लेकर तंग परेशान करने लगे। शिकायत की जांच डीएसपी कंट्रोल रूम गुरदासपुर द्वारा करने उपरांत दी रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें