फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा विवाह करने उपरांत पत्नी से मारपीट करने वाले सैन्य अधिकारी व उसके पिता के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद पत्नी मानने से किया इंकार
विज्ञापन

सैन्य अफसर और उसके पिता के खिलाफ पत्नी से मारपीट के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। एक सैनिक अधिकारी ने खुद को तलाकशुदा बताकर दूसरा विवाह करने और पत्नी को परेशान करने के आरोप में पुलिस स्टेशन सदर में सैन्य अधिकारी व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने जिला पुलिस मुखी को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह तलाकशुदा थी। इसके बाद उसका विवाह लेफ्टिनेंट कर्नल तेजपाल सिंह बाजवा पुत्र हरनाम सिंह निवासी रामा मंडी जालंधर के साथ 17 जनवरी 18 को हुआ था। तब आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर उसे धोखे में रखकर बताया था कि उसका तलाक हो चुका है। आरोपी विवाह के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो उससे मारपीट की जाती है और अब आरोपी तेजपाल सिंह बाजवा जोकि उसका पति है, उसे अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। मामले की जांच एसपी आपरेशन गुरदासपुर सूबा सिंह की ओर से किए जाने के बाद बाद रिपोर्ट के आधार पर तेजपाल सिंह व हरनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें