नशीली गोलियों समेत चार गिरफ्तार
तरनतारन
जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने नशीली गोलियों समेत चार आरोपियों को काबू किया है। थाना खेमकरण की पुलिस ने गुरमीत सिंह निवासी खेमकरण से 550 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना भिखीविंड की पुलिस ने सुखदेव सिंह निवासी भिखीविंड से 820 नशीली गोलियां और राजवीर सिंह वासी भिखीविंड से 740 नशीली गोलियां बरामद की है। इसी तरह थाना झबाल की पुलिस ने कुलविंदर सिंह निवासी झबाल से 200 नशीली गोलियां बरामद की है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।