पांच किलो चूरा पोस्त समेत गिरफ्तार
तरनतारन। थाना सदर की पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच किलो चूरा पोस्त समेत गिरफ्तार किया है। एसटीएफ स्टाफ के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत पुल ड्रेन कोट जसपत में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शव होने पर यादविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी नूरदी बाजार तरनतारन रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उससे 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।