हेरोइन सहित बाइक सवार काबू
गुरदासपुर। थाना सदर की पुलिस ने 8 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार को काबू किया है। एएसआई मोहनलाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बबरी बाईपास पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान मूसा मसीह पुत्र बिट्टू मसीह वासी हयात नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।