फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगड़ी की बेअदबी करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पगड़ी की बेअदबी करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने पगड़ी की बेअदबी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सविंदर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी खुंडा ने बताया था वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर धारीवाल को जा रहा था कि रास्ते में अहमदाबाद के पास पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही 3 लोग ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी पगड़ी को उछाल कर जमीन पर फेंक दिया और पगड़ी की बेअदबी की गई। एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर बचित्तर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निशान सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, भजी पत्नी बलदेव सिंह वासी गांव खुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें