फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रूपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख ठगे
विज्ञापन

दंपति समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दंपति समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना सिविल लाइन के एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर कौर निवासी न्यू मॉडल टाउन बटाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने अपनी लड़की सतिंदर कौर को कनाडा भेजना था। इसके लिए उसका संपर्क कुलबीर सिंह से हुआ। उसकी लड़की को विदेश भेजने के लिए कुलबीर सिंह, उसकी पत्नी चरनजीत कौर और रजिंदर मसीह निवासी बख्शीवाल से साढ़े चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ। उक्त तीनों को उसने साढे़ चार लाख रुपये दे दिए। सुखविंदर कौर ने बताया कि पैसे लेने के बाद उक्त तीनों ने उसकी लड़की को न तो कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किए। मामले की शिकायत के बाद डीएसपी परविंदर कौर ने शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच की तो आरोप ठीक पाए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर दंपति समेत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें