ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आरोपी फरार
गुरदासपुर। पठानकोट जीटी रोड पर स्थित आईटीआई के पास एक युवक की ट्रक के नीचे आने से दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ओंकार सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी रोढ़ी मोहल्ला गुरदासपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक उमकार सिंह दीनानगर से रात करीब 9.50 बजे बाइक पर आ रहा था। जब वह ट्रक आईटीआई के पास से क्रास करने लगा तो विपरीत दिशा से आ रहे मोटर साइकिल से टकरा गया। ट्रक को अश्वनी कुमार निवासी साहोवाल चला रहा था। ट्रक चालक ने ट्रक को कट मारकर ओंकार सिंह को ट्रक के नीचे कुचल दिया जिससे उसकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे एसआई धर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक कुलदीप सिंह निवासी इंदिरा कालोनी अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
19जीडीआर3- पकड़ी गई शराब के साथ पुलिस अधिकारी।