फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, तीन के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के आरोप में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर।। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। थाना इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि सुखविंद्र सिंह पुत्र भजनीक सिंह निवासी तिब्बड़ी रोड ने पुलिस अधीक्षक मुख्यालय में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके लड़के दरप्रीत सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए आरोपी गुरभेज सिंह, कंवलजीत कौर पत्नी शमशेर सिंह व शमशेर सिंह निवासी राम शरणम कालोनी ने डेढ़ लाख रुपए लिए। बीती 22 जून को आरोपी गुरभेज सिंह उसके लड़के को साथ लेकर मलेशिया चला गया। वहां उसके लड़के से 500 अमरीकी डालर व 500 मलेशिया करेंसी छीन ली गई। इसके बाद उसने अपने बेटे को वापस भारत बुला लिया। डीएसपी कंट्रोल रूम की जांच रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें