घर में घुसकर हमला, आठ पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। सिटी पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति पर हमला करके गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है।
सिटी पुलिस स्टेशन सिटी में तैनात एएसआई जोगिन्द्र पाल ने बताया कि सुखदीप सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी घुराली गेट गीता भवन रोड गुरदासपुर ने 10 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने बताया कि वह करीब दोपहर 3.30 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कही जाने के लिए जब वह घर के भीतर जूते पहनने पहुंचे तो पीछे से आरोपी मनोज वर्मा निवासी घुराली गेट गीता भवन रोड, बग्गा निवासी संगलपुरा रोड गुरदासपुर समेत सात लोग उनके घर में दाखिल हो गए। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मनोज वर्मा ने अपनी पिस्तौल के मुठ से उसके सिर पर प्रहार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।