चोरी के तीन बाइक समेत युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस ने चोरी के तीन बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी के अधीन आती बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर बटाला से बाइक सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान पाया गया कि मोटरसाइकिल चोरी का है। युवक को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम लवप्रीत सिंह निवासी खलचिया जिला मजीठा बताया। उसने बताया कि उसके पास चोरी के दो और मोटरसाइकिल भी हैं। पुलिस ने आरोपी के बताये हुए ठिकानों से चोरी की एक बुलेट और बाइक बरामद की। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने उक्त लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फोटो- 26जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- चोरी के मोटरसाइकिलों समेत आरोपी पुलिस हिरासत में।