फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने वाले पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ करने वाले पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने के आरोप में सुजानपुर निवासी युवक पर मामला दर्ज किया है। सुजानपुर के गांव इस्लामपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह सुबह सुजानपुर पुल नंबर-5 पर कामकाज के सिलसिले में बमियाल जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। सुजानपुर निवासी अनिल कुमार उर्फ मिंटू वहां आया और अश्लील हरकतें करने लगा। इतनी देर में बस आई तो उसने बस में पीछा शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि जब वह कठुआ में बस से उतरी तो उसने जबरदस्ती उसके आगे बाइक खड़ी की और उसे बाइक पर बैठाने के लिए खींचतान करने लगा। उसने अश्लील बातें की। विरोध के बीच आसपास खड़े लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकला। जांच अधिकारी एसआई रुपिंद्रजीत कौर ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें