एक्सपायर दवा खाने से महिला की मौत
पठानकोट। पठानकोट के गांव कटारूचक्क में एक्सपायर दवा निगलने से एक महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में पहुंचाया। यहां मृतक महिला की पहचान कमला देवी के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे थाना सदर एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के बेटे बिशन दास के बयान के आधार पर कार्रवाई की है। बलकार सिंह ने अपने बयान में बताया कि उनकी मां कई दिन से बीमार थी। वह रूटीन में दवाई भी खा रही थी। बुधवार को उसकी माता ने घर में पड़ी एक्सपायर दवा निगल ली। जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बन गई। इससे पहले कि उनका अस्पताल में उपचार शुरू होता, उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।