फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो किसी अन्य लड़के के साथ वायरल करने वाली के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर डाली फोटो, केस दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। सोशल मीडिया का गलत प्रयोग कर विवाहिता की फोटो एक अज्ञात लड़के के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस स्टेशन पुराना शाला में केस दर्ज हुआ है। मामला डीएसपी दीनानगर मनोज कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद दर्ज किया गया। पुराना शाला पुलिस स्टेशन इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित ने 26 जून 2018 को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का विवाह अंबाला कैंट निवासी एक युवक से फरवरी 2018 में हुआ था। 22 जुलाई 2018 को रात के समय उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप आया, जिसमें बेटी के फोटो किसी अज्ञात लड़के के साथ जोड़ कर भेजे गए। यही फोटो उसकी बेटी के ससुर के मोबाइल पर भी भेजी गई, ताकि वैवाहिक रिश्ता खराब हो और उसे बदनाम किया जा सके। यह फोटो मंजीत कौर पत्नी लेट सुखविंद्र सिंह निवासी गोवा ने पोस्ट की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें