फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने वाले पिता पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज,आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपी बाप-बेटे पर केस दर्ज
गुरदासपुर। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले पिता पुत्र के विरुद्ध पुलिस स्टेशन सदर में धारा 420, इमीग्रेशन एक्ट 1983 की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस स्टेशन सदर में तैनात एएसआई राम लाल ने बताया कि सुनीता देवी पत्नी बसंत कुमार निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर ने 29 सितंबर 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रदीप राजपूत पुत्र रणजीत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र पंकजू राम निवासी सुमाइला पुलिस स्टेशन तलियाना घुमारवीं जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने उसके पति बसंत कुमार को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए ढाई लाख रुपये लिए। लेकिन न उसके पति को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा गुरदासपुर के इंचार्ज हरपाल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें