कैदी से कैप्सूल व नशीला पाउडर बरामद
गुरदासपुर। अदालत से पेशी भुगत कर वापस जेल जाते कैदी से 50 कैप्सूल समेत अन्य नशीला पाउडर बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी फज्जुपुर के तौर पर हुई है। सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि आरोपी अदालत में पेशी भुगतकर वापस आया तो उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 50 कैप्सूल और नशीले पाउडर की पुड़िया बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।